लाइव न्यूज़ :

नीमाबेन आचार्य बनीं गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:50 IST

Open in App

गांधीनगर (गुजरात), 27 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ विधायक नीमाबेन आचार्य सोमवार को गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।

विपक्षी कांग्रेस ने इस पद के लिए आचार्य के नामांकन को समर्थ दिया, जिसके बाद उन्हें सोमवार से यहां आरंभ हुए राज्य विधानसभा के दो दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन निर्विरोध नया अध्यक्ष चुना गया।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा और विपक्ष के नेता परेश धनानी ने कांग्रेस की ओर से सहमति दी, जिसके 182 सदस्यीय सदन में 65 विधायक हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, ‘‘1960 में गुजरात के गठन के बाद राज्य विधानसभा में पहली बार अध्यक्ष कोई महिला हैं। मैं उन्हें पूरे सदन की ओर से बधाई देता हूं।’’

आचार्य ने सदन को आश्वासन दिया कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को अपनी पूरी क्षमता से पूरा करने का प्रयास करेंगी।

राजेंद्र त्रिवेदी के 16 सितंबर को इस्तीफा देने और मुख्यमंत्री पटेल के नेतृत्व वाले नए राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। त्रिवेदी भाजपा सरकार में राजस्व के साथ-साथ विधायी और संसदीय मामलों के विभागों का प्रभार संभाल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां