लाइव न्यूज़ :

पलामू में नीलगाय के हमले में दो लोगों की मौत, एक जख्मी

By भाषा | Updated: February 6, 2021 00:50 IST

Open in App

मेदिनीनगर, पांच फरवरी पलामू जिले में नीलगायों के हमले में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो अलग-अलग घटनाओं में नीलगायों ने सड़क से गुजरते वाहनों पर हमला कर दिया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पहली घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के समीप हुई जहां टेम्पो पर दो नीलगायों ने हमला कर दिया, जिससे वह पलट गयी। इस घटना में विजय पासवान (48) गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि टेम्पो में पिता-पुत्र बैठे थे। इस हमले में मृतक का बेटा सुशील पासवान जख्मी हुआ है जिसका इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है।

दूसरी घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मेदिनीनगर ग्रामीण थानान्तर्गत सिंगराखुर्द गांव के पास गत देर रात बाइक सवार मुजाहिद खान (28)पर एक नीलगाय ने हमला कर दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक खान पाटन थानान्तर्गत गमैठा गांव का रहने वाला था और मेदिनीनगर से वापस अपने घर लौट रहा था।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा