लाइव न्यूज़ :

एनआईएलडी मुख्यालय को कोलकाता से स्थानांतरित न किया जाए, अधीर का प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध

By भाषा | Updated: September 11, 2021 17:25 IST

Open in App

कोलकाता, 11 सितंबर कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान (एनआईएलडी) के मुख्यालय को “स्थितिजन्य लाभ” के लिये शहर से ओडिशा के निस्तार में स्थानांतरित न किया जाए।

चौधरी ने उन खबरों का हवाला दिया, जिनके मुताबिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने चिकित्सा सुविधा के मुख्यालय को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके बोनहुगली से ओडिशा के निस्तार में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता ने मोदी को लिखे एक पत्र में कहा, “पूरे पूर्वी भारत के हजारों शारीरिक रूप से दिव्यांग और अन्य सामान्य गंभीर अस्थि रोगी इस संस्थान से लाभान्वित होते हैं, क्योंकि बंगाल पूर्वी भारत के केंद्र में स्थित है, आस-पास के राज्यों तक आसान पहुंच प्रदान करता है।”

उन्होंने कहा कि यह पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को चिकित्सा लाभ प्राप्त करने के लिए एक सुगम जरिया भी प्रदान करता है, और इसके मुख्यालय को कोलकाता से स्थानांतरित करने से संस्थान द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन