लाइव न्यूज़ :

, निकिता, शांतनु ने ‘टूलकिट’ बनायी: दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: February 15, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि के साथ मुंबई की वकील निकिता जैकब और पुणे के इंजीनियर शांतनु ने किसानों के आंदोलन के संबंधित ‘‘टूलकिट’’ बनाई थी और भारत की छवि को धूमिल करने के लिए उसे अन्य लोगों के साथ साझा किया था।

पुलिस ने दावा किया कि बेंगलुरु से शनिवार को गिरफ्तार की गई दिशा रवि ने जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को टेलीग्राम ऐप के जरिये ‘‘टूलकिट’’ भेजी थी और उस पर कार्रवाई करने के लिए उसे राजी किया था।

पुलिस ने बताया कि डाटा भी हटा दिया गया था। दिशा के टेलीग्राम खाते से पता चलता है कि ‘‘टूलकिट’’ से संबंधित कई लिंक हटाए गए थे।

‘टूलकिट’ में ट्विटर के जरिये किसी अभियान को ट्रेंड कराने से संबंधित दिशानिर्देश और सामग्री होती है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि किसानों के आंदोलन से जुड़ी एक ‘टूलकिट’ कथित तौर पर बनाने के लिए निकिता और शांतनु के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किये गये है।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि ने दो अन्य संदिग्धों निकिता जैकब और शांतनु के साथ मिलकर किसानों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित ‘‘टूलकिट’’ बनायी और सोशल मीडिया पर साझा किया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (साइबर) प्रेम नाथ ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दिशा ने ‘‘टूलकिट’’ फैलाने के लिए बनाए गए एक व्हाट्सएप समूह को हटा दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘टूलकिट का उद्देश्य भारत की छवि को धूमिल करना था।’’

पुलिस ने बताया कि शांतनु महाराष्ट्र के बीड जिले का एक निवासी है और वह पुणे से इंजीनियरिंग कर रहा है।

‘‘टूलकिट’’ को कुछ आलोचकों द्वारा भारत में विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा देने की उसकी साजिश के ‘‘सबूत’’ के रूप में उद्धृत किया गया है।

इस महीने की शुरुआत में, साइबर सेल ने ‘‘टूलकिट’’ के ‘‘खालिस्तानी समर्थक’’ निर्माताओं के खिलाफ ‘‘भारत सरकार के खिलाफ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक युद्ध’’ छेड़ने के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

उन पर आपराधिक साजिश, राजद्रोह और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नाथ ने दावा किया कि निकिता और शांतनु ने ‘खालिस्तान समर्थक समूह’ पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन (पीएफजे) द्वारा ऑनलाइन जूम ऐप के माध्यम से आयोजित एक बैठक में भाग लिया और कहा कि जैकब भी ‘‘टूलकिट’’ दस्तावेज बनाने वालों में से एक था।

उन्होंने कहा, ‘‘दिशा, शांतनु और निकिता ने टूलकिट का निर्माण और संपादन किया। दिशा ने टेलीग्राम ऐप के जरिए ग्रेटा थनबर्ग को टूलकिट भेजी। दिशा ने उस व्हाट्सएप समूह को हटा दिया जो उसने टूलकिट को प्रचारित करने के लिए बनाया था। दिशा की गिरफ्तारी के दौरान विधिवत प्रक्रिया का पालन किया गया है।’’

यहां की एक अदालत ने रविवार को दिशा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

नाथ ने कहा कि खालिस्तानी समर्थक समूह पीएफजे के संस्थापक मो धालीवाल ने कनाडा की एक महिला पुनीत के माध्यम से उनसे संपर्क किया था।

केन्द्र के नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई थी। गणतंत्र दिवस पर हुई इस झड़प में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।

नाथ ने कहा, ‘‘निकिता, शांतनु, दिशा और अन्य लोगों ने टूलकिट का मसौदा बनाने में सहयोग किया। निकिता और उसके डिवाइस से मिली जानकारी के आधार पर, कई टीमों को महाराष्ट्र के बीड जिले और बेंगलुरु भेजा गया। शांतनु बीड में अपने घर पर नहीं मिला और हम उसकी तलाश कर रहे हैं।’’

पुलिस ने कहा कि दिशा, शांतनु और निकिता ने ‘‘टूलकिट’’ बनाया और संपादित किया।

उन्होंने कहा कि दिशा रवि को बेंगलुरु में उसकी मां की उपस्थिति में गिरफ्तार किया गया। दिशा की गिरफ्तारी के समय सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

पुलिस ने बताया कि 11 फरवरी को निकिता के घर की तलाशी के दौरान, दो लैपटॉप और एक आईफोन मिला था, जिसमें कई ‘‘गुप्त दस्तावेज’’ भी थे।

नाथ ने कहा कि निकिता अभी भी फरार है।

पुलिस ने कहा कि वे ‘‘टूलकिट’’ के संबंध में पीटर फ्रेडरिक नामक एक व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि फ्रेडरिक 2006 के अंत से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रडार पर है, जब उन्हें भजन सिंह भिंडर उर्फ इकबाल चौधरी की कंपनी में देखा गया था। भिंडर आईएसआई के , के2 डेस्क से जुड़ा प्रमुख व्यक्ति है । फ्रेडरिक का जुड़ाव भिंडर से है ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसका (पीटर्स का) नाम दस्तावेज़ में क्यों है। क्या उन्होंने उसे मो.धालीवाल के माध्यम से फ्रेडरिक से संपर्क किया या सीधे उनसे संपर्क किया, यह जांच का विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग