लाइव न्यूज़ :

निहंग हमला: पीजीआई-चंडीगढ़ में सात घंटे चली सर्जरी, डॉक्टरों ने जोड़ दिया एएसआई का हाथ

By भाषा | Updated: April 13, 2020 05:49 IST

अधिकारियों ने बताया कि 50 वर्षीय एएसआई का हाथ जोड़ने के लिए सर्जरी सात घंटे से अधिक समय तक चली।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़-पीजीआईएमईआर में चिकित्सकों ने सहायक उप निरीक्षक का हाथ सर्जरी से सफलतापूर्वक जोड़ दिया जो पंजाब के पटियाला में निहंगों के एक समूह के हमले में कट गया था। पटियाला जिले की एक सब्जी मंडी में कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहने पर निहंगों के समूह ने पुलिस दल पर हमला किया था।

चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में चिकित्सकों ने रविवार को सहायक उप निरीक्षक का वह कटा हाथ सर्जरी से सफलतापूर्वक जोड़ दिया जो पंजाब के पटियाला में निहंगों के एक समूह के हमले में कट गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि 50 वर्षीय एएसआई का हाथ जोड़ने के लिए सर्जरी सात घंटे से अधिक समय तक चली।

पटियाला जिले की एक सब्जी मंडी में कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहने पर निहंगों के समूह ने पुलिस दल पर हमला किया था।

इस हमले में सहायक उप-निरीक्षक हरजीत सिंह का हाथ तलवार से कट गया था जबकि पंजाब पुलिस के तीन अन्य पुलिसकर्मी और एक मंडी अधिकारी घायल हो गया था।

पंजाब पुलिस ने हमले के सिलसिले में एक महिला सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हमला सन्नौर नगर में सुबह सवा छह बजे हुआ।

पीजीआईएमईआर ने कहा कि उनके निदेशक डॉ. जगत राम को पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता से सुबह पौने आठ बजे इस बारे में फोन आया था, जिसके बाद वहां के ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन टीम को अलर्ट कर दिया गया था।

पीजीआईएमईआर के अनुसार, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रमेश शर्मा को सर्जरी का कार्य सौंपा गया था। पीजीआईएमईआर ने कहा, ‘‘सर्जरी सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और इसमें करीब साढ़े सात घंटे का समय लगा।

पीजीआईएमईआर ने कहा कि यह तकनीकी रूप से बहुत जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी थी जिसे सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापंजाब में कोरोनापंजाबचंडीगढ़लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है