लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रात्रिकालीन कर्फ्यू से शादियों पर छाए संकट के बादल

By भाषा | Updated: April 7, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल दिल्ली में सोमवार तक जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़े विवाह की तैयारियों को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में लगे रात्रिकालीन कर्फ्यू ने उन्हें परेशानी में डाल दिया है और अब वे एक बार फिर शादी की तारीख, समारोह स्थल और उसके ‘‘समय’’ पर विचार करने लगे हैं।

दिल्ली सरकार ने शहर में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक का रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया है, जिससे पहले से ही कोरोना वायरस के कारण प्रभावित विवाह संबंधी उद्योग के और प्रभावित होने की आशंका है।

आलम यह है कि लोगों ने दिल्ली से लगे नोएडा और गुड़गांव में समारोह स्थल ढूंढने शुरू कर दिए हैं।

पारस चुग और अभिषेक की शादी 28 अप्रैल की है और अब वह रात की जगह दिन में शादी करने पर विचार कर रहे हैं।

चुग नए प्रतिबंधों से बिल्कुल खुश नहीं है क्योंकि उससे उनकी शादी के कई समारोह प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ काफी परेशानी खड़ी हो गई है। हर सप्ताह नए प्रतिबंध लागू किए जाते हैं। हम अपने ‘वेडिंग प्लैनर’ से बात कर रहे हैं कि अब क्या किया जाए। हम दिन में शादी करने पर विचार कर रहे हैं।’’

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी के मद्देनजर ये नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 5,100 नए मामले सामने आए थे। इससे पहले पिछले साल 27 नवम्बर को सर्वाधिक 5482 नए मामले सामने आए थे।

विभाग के अनुसार, वायरस से 17 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,113 हो गई।

रात्रिकालीन कर्फ्यू के फैसले का शहर में हो रही शादियों पर काफी असर पड़ा है, जिनमें शिरकत करने वाले लोगों की संख्या सरकार ने मार्च अंत में पहले ही 200 से घटाकर 100 कर दी थी।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ दूल्हा, दुल्हन और उनके करीबी रिश्तेदारों को जिला मजिस्ट्रेट से ‘ई-पास’ लेना होगा, लेकिन किसी अन्य मेहमान को रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू के दौरान छूट नहीं दी जाएगी।’’

भावना कौल की शादी 25 अप्रैल को होने वाली है। उन्होंने कहा कि ‘ई-पास’ लेने की अनिवार्यता को देखते हुए लोग अब शायद शादी में ना आएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये खबर ऐसे समय में आई है, जब शादी काफी करीब है और सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सभी चीजों के लिए भुगतान भी कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव