लाइव न्यूज़ :

गुजरात के चार प्रमुख शहरों में रात्रिकालीन कर्फ्यू 15 दिन के लिए बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 13:01 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 फरवरी गुजरात सरकार ने हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद अहमदाबाद सहित राज्य के चार प्रमुख शहरों में लगाया गया रात का कर्फ्यू 15 दिन और बढ़ाने का निर्यण किया है।

अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में रात के कर्फ्यू की अवधि 28 फरवरी को समाप्त हो रही थी।

शुक्रवार रात जारी एक बयान में कहा गया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हाल में बढ़ने के बाद सरकार ने चार नगर निगमों में रात का कर्फ्यू 15 दिन और बढ़ाने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दीपावली के बाद इन शहरों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद पहली बार रात का कर्फ्यू लगाया गया था और यह पांचवीं बार है जब रात्रि कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाया गया है।

यह कर्फ्यू आधी रात से शुरू हो कर सुबह छह बजे तक चलता है, लेकिन बयान में यह नहीं बताया गया है कि बढ़ाए गए रात्रिकालीन कर्फ्यू का वक्त क्या रहेगा।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को गुजरात में संक्रमण के हालात की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसके बाद यह बयान जारी किया गया है।

बयान के अनुसार राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण में कुल 4.82 लाख स्वास्थ्य कर्मियों में से 4.07 लाख से अधिक को टीके की पहली खुराक दी गई थी।

इसमें कहा गया कि अब तक 1.23 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां