राजस्थान में रात के तापमान में मामूली इजाफा
By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:54 IST2020-12-22T15:54:35+5:302020-12-22T15:54:35+5:30

राजस्थान में रात के तापमान में मामूली इजाफा
जयपुर, 22 दिसंबर राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में मामूली इजाफा हुआ है, वहीं चुरू मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
सीकर, पिलानी, गंगानगर, भीलवाड़ा, डबोक और चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.5 डिग्री सेल्सियस, 4.9 डिग्री सेल्सियस, 6.1 डिग्री सेल्सियस, 6.4 डिग्री सेल्सियस, 6.6 डिग्री सेल्सियस और 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर, अजमेर, जयपुर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.5 डिग्री सेल्सियस, 10.6 डिग्री सेल्सियस, 11 डिग्री सेल्सियस और 13.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान भी सर्द स्थितियों के बने रहने की संभावना है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।