राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में वृद्धि

By भाषा | Updated: December 5, 2020 22:29 IST2020-12-05T22:29:54+5:302020-12-05T22:29:54+5:30

Night temperatures rise in most parts of Rajasthan | राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में वृद्धि

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में वृद्धि

जयपुर, पांच दिसंबर राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मैदानी इलाकों के पिलानी और सीकर में न्यूनतम तापमान नौ-नौ डिग्री सेल्सियस, भीलवाडा में 9.6, चूरू में 9.8, डबोक में 10.4, श्रीगंगानगर में 10.6 और चित्तौड़गढ़ में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, राज्य के सभी प्रमुख स्थानों में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Night temperatures rise in most parts of Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे