लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में रात को तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा

By भाषा | Updated: November 26, 2021 13:26 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 नवंबर कश्मीर में ठंड से दो दिन की राहत के बाद अधिकतर स्थानों पर एक बार फिर रात में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केवल दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान जमाव बिंदु से अधिक रिहा।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात तापमान शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वहां मंगलवार की रात तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस था।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामूला के गुलमर्ग रिजॉर्ट में तापमान शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से नीचे 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने इस महीने के अंत तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया है।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू होगा। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह