राजस्थान के अधिकतर इलाकों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

By भाषा | Updated: December 30, 2021 12:28 IST2021-12-30T12:28:55+5:302021-12-30T12:28:55+5:30

Night temperature drops by two to three degrees Celsius in most areas of Rajasthan | राजस्थान के अधिकतर इलाकों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

जयपुर, 30 दिसंबर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के असर से राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार रात 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ फतेहपुर सबसे सर्द रहा।

मौसम विभाग के अनुसार करौली में बीती रात न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 2.5 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ के सांगरिया में 3.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 4.6 डिग्री सेल्सियस, चित्तौडगढ़ में 5.4 डिग्री, वनस्थली-गंगानगर में 5.8-5.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6 डिग्री, भीलवाडा में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर और डबोक (उदयपुर) में बुधवार रात न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Night temperature drops by two to three degrees Celsius in most areas of Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे