माउंट आबू में रात का तापमान गिरा, 2.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

By भाषा | Updated: November 20, 2020 13:21 IST2020-11-20T13:21:44+5:302020-11-20T13:21:44+5:30

Night temperature dropped at 2.0 degree Celsius in Mount Abu | माउंट आबू में रात का तापमान गिरा, 2.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

माउंट आबू में रात का तापमान गिरा, 2.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

जयपुर, 20 नवंबर राजस्थान में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है और माउंट आबू में रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को रात का न्यूनतम तापमान पहाड़ी स्थल माउंट आबू में सबसे कम 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान चुरू में 5.7 डिग्री, सीकर में 6.0 डिग्री, पिलानी में 7.1 डिग्री, गंगानगर में 9.8 डिग्री, बीकानेर में 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस या इससे कम बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के तापमान में आगामी 24 घंटे में और गिरावट आने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Night temperature dropped at 2.0 degree Celsius in Mount Abu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे