माउंट आबू में रात का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस
By भाषा | Updated: November 18, 2020 14:04 IST2020-11-18T14:04:22+5:302020-11-18T14:04:22+5:30

माउंट आबू में रात का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस
जयपुर, 18 नवंबर राजस्थान के अनेक इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी है जबकि माउंट आबू में बीती रात सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात चुरू में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।
इसी तरह रात का न्यनूतम तापमान गंगानगर में 8.8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 9.1 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 10.5 डिग्री सेल्सियस व जैसलमेर में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य मेंआगामी 24 घंटे में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।