लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों के अनुपालन की निगरानी के वास्ते रात्रि गश्त टीमों का गठन : राय

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि निर्माण संबंधी गतिविधियों के लिए प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों के अनुपालन की निगरानी के वास्ते राष्ट्रीय राजधानी के 11 जिलों में रात्रि गश्त के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया हैं।

उन्होंने कहा कि उनके विभाग को दिल्ली में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए कई एजेंसियों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग को ट्रकों के संचालन के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए हैं।

राय ने कहा, ‘‘वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा अनुमोदन के बाद ही, गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू करने पर विचार किया जाएगा।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘निरीक्षण करने वाली नियमित टीमों के अलावा, निर्माण संबंधी गतिविधियों के संबंध में प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों के अनुपालन की जांच के लिए सभी 11 जिलों में रात्रि गश्त के लिए अलग-अलग जिलेवार टीमें गठित की गई हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीम में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) से तीन-चार सदस्य होंगे और उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

राय ने शुक्रवार को कहा था कि डीपीसीसी ने शहर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए निर्माण गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने के लिए राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

प्रदूषण निकाय ने निर्माण एजेंसी को नेताजी सुभाष नगर स्थित अपने स्थल पर तुरंत काम बंद करने का भी आदेश दिया था।

राय ने शनिवार को कहा कि दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा है, लेकिन हाल में वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार हुआ है, इसलिए सीएक्यूएम के दिशानिर्देशों के अनुसार, कक्षा छह और उससे ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल खोले गए हैं।

उन्होंने कहा कि कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह