लाइव न्यूज़ :

गुजरात के चार शहरों में अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा रात का कर्फ्यू

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 जनवरी गुजरात में कोरोना वायरस के नये मामलों में गिरावट के बावजूद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि चार बड़े शहरों में एहतियात के तौर पर अगले 15 दिनों तक रात का कर्फ्यू लगा रहेगा।

लोगों से कुछ और दिनों तक धैर्य रखने एवं प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए रूपानी ने कहा कि अहमदाबाद , सूरत, वड़ोदरा और राजकोट में नवंबर, 2020 को रात का कर्फ्यू लगाने से संक्रमण नियंत्रण में आया है।

उन्होंने जामनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी चार शहरों में रात में 10 बजे से सुबह तक का कर्फ्यू जारी रहेगा। फिलहाल सिर्फ इसलिए छूट नहीं होगी कि नये मामलों में गिरावट आयी है। लोगों को धैर्य रखने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि कर्फ्यू हटाने का निर्णय उपयुक्त समय पर लिया जाएगा।

पिछले साल दिवाली के बाद कोरोना वायरस के नये मामले तेजी से बढ़ने के बाद नवंबर, 2020 में राज्य सरकार ने इन चारों शहरों में रात का कर्फ्यू लगाया था। इन शहरों में पहले रात नौ से सुबह छह बजे तक घर से बाहर जाने की मनाही थी लेकिन हाल ही में थोड़ी राहत देते हुए कर्फ्यू का समय रात दस बजे से सुबह छह कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा