लाइव न्यूज़ :

गुजरात के चार शहरों में अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा रात का कर्फ्यू

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 जनवरी गुजरात में कोरोना वायरस के नये मामलों में गिरावट के बावजूद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को कहा कि चार बड़े शहरों में एहतियात के तौर पर अगले 15 दिनों तक रात का कर्फ्यू लगा रहेगा।

लोगों से कुछ और दिनों तक धैर्य रखने एवं प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए रूपाणी ने कहा कि अहमदाबाद , सूरत, वड़ोदरा और राजकोट में नवंबर, 2020 को रात का कर्फ्यू लगाने से संक्रमण नियंत्रण में आया है।

उन्होंने जामनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी चार शहरों में रात में 10 बजे से सुबह तक का कर्फ्यू जारी रहेगा। फिलहाल सिर्फ इसलिए छूट नहीं होगी कि नये मामलों में गिरावट आयी है। लोगों को धैर्य रखने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि कर्फ्यू हटाने का निर्णय उपयुक्त समय पर लिया जाएगा।

पिछले साल दिवाली के बाद कोरोना वायरस के नये मामले तेजी से बढ़ने के बाद नवंबर, 2020 में राज्य सरकार ने इन चारों शहरों में रात का कर्फ्यू लगाया था। इन शहरों में पहले रात नौ से सुबह छह बजे तक घर से बाहर जाने की मनाही थी लेकिन हाल ही में थोड़ी राहत देते हुए कर्फ्यू का समय रात दस बजे से सुबह छह कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह