लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सोमवार से रात्रि कर्फ्यू लगाया जा सकता है: सूत्र

By भाषा | Updated: December 26, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए सोमवार से रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रात्रि कर्फ्यू रात 11 बजे से तड़के पांच बजे तक प्रभावी रहेगा।

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 290 नए मामले सामने आए, जो 10 जून के बाद से सबसे अधिक हैं। इसके अलावा एक रोगी की मौत हुई और संक्रमण दर बढ़कर 0.55 प्रतिशत हो गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

दस जून को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 305 और मौत के 44 मामले सामने आए थे।

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या अब 14,43,352 जबकि मृतकों की तादाद 25,105 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,103 है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में भी दोबारा रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित