लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सोमवार से रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने की संभावना

By भाषा | Updated: December 27, 2021 00:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए सोमवार से रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अगर संक्रमण दर लगातार दो दिन तक 0.55 प्रतिशत पर बनी रहती है तो चार चरणों वाली ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत रात का कर्फ्यू शुरू हो जाएगा जो रात्रि कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा।

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 290 नए मामले सामने आए, जो 10 जून के बाद से सबसे अधिक है। इसके अलावा एक रोगी की मौत हुई और संक्रमण दर बढ़कर 0.55 प्रतिशत हो गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

जीआरएपी के तहत, अगर लगातार दो दिन संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत पर बनी रही तो ‘येलो’ अलर्ट लागू होगा, जिसके तहत कई प्रतिबंध लगाए जाते हैं। सूत्रों ने कहा कि रविवार को आमतौर पर कम संख्या में जांच होती है, जो संक्रमण दर को प्रभावित कर सकती हैं। फिर भी रात्रि कर्फ्यू सोमवार को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चलेगा।

दस जून को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 305 और मौत के 44 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या अब 14,43,352 जबकि मृतकों की तादाद 25,105 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,103 है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में भी दोबारा रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

येलो अलर्ट के तहत रात का कर्फ्यू, स्कूलों, कॉलेजों और गैरजरूरी सामान की दुकानों को बंद करना तथा मेट्रो ट्रेनों में आधी क्षमता के साथ बैठने की व्यवस्था एवं अन्य पाबंदियां लगाई जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?