लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर समेत कुछ और जिलों में रात्रि कर्फ्यू

By भाषा | Updated: April 11, 2021 00:59 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 10 अप्रैल गोरखपुर जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने रात का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जिला है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले से ही राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में रात्रि का कर्फ्यू लगा दिया गया है।

गोरखपुर के जिलाधिकारी विजयेंद्र पांडियन ने शनिवार को बताया कि जिले में रात नौ बजे से सुबह छह बजे के बीच कर्फ्यू रहेगा। यह रविवार रात से शुरू होगा और 18 अप्रैल तक चलेगा।

कर्फ्यू में भारत सरकार और राज्य सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं और लोक कल्याणकारी सेवाओं से जुड़े लोगों को काम करने की छूट होगी, लेकिन उनसे आग्रह किया गया है कि वे हर समय अपना पहचान पत्र साथ लेकर चलें।

बांदा शहर में भी शनिवार रात नौ बजे से सुबह छह तक का कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह जानकारी पुलिस के अधिकारी ने दी।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने बताया कि कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए शनिवार रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

बलिया में कोविड-19 के प्रतिदिन बढ़ते मामलों और 500 से अधिक उपचाराधीन मामले होने के बाद कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा