केरल में रात का कर्फ्यू, रविवार का लॉकडाउन हटाया जाएगा : विजयन

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:12 IST2021-09-07T19:12:12+5:302021-09-07T19:12:12+5:30

Night curfew in Kerala, Sunday's lockdown to be lifted: Vijayan | केरल में रात का कर्फ्यू, रविवार का लॉकडाउन हटाया जाएगा : विजयन

केरल में रात का कर्फ्यू, रविवार का लॉकडाउन हटाया जाएगा : विजयन

तिरुवनंतपुरम, सात सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में रात के कर्फ्यू और रविवार के लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री ने शाम में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि रविवार के लॉकडाउन और रात के कर्फ्यू को वापस लेने का फैसला कोविड समीक्षा बैठक के दौरान किया गया था।

ओणम त्योहार के बाद कोविड के दैनिक मामलों के 30,000 से अधिक हो जाने के बाद सरकार ने इस पर काबू के लिए सोमवार से शनिवार तक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Night curfew in Kerala, Sunday's lockdown to be lifted: Vijayan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे