लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू, जाने कब से कब तक घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे

By विनीत कुमार | Updated: April 6, 2021 14:03 IST

दिल्ली में आज से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। देश की राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में नाइट कर्फ्यू की घोषणा, आज से 30 अप्रैल तक लागू रहेगा कर्फ्यूकोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लिया है फैसलादिल्ली सरकार के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक राजधानी में कर्फ्यू लगा रहेगा

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश की राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने घोषणा की है कि दिल्ली में नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेंगे। दिल्ली में ये नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेंगे।

कोरोना संक्रमण के हाल में बढ़ते मामलों के बाद दिल्ली सरकार ने ये सबसे कड़ा कदम उठाया है। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली संक्रमण के चौथी लहर से गुजर रही है लेकिन फिलहाल लॉकडाउन पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

हालांकि, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ आदि को इस नाइट कर्फ्यू में अपना आईडी दिखाने पर छूट दी जाएगी। वहीं जो यात्री एयरपोर्ट, रेलवे स्चेशन या बस स्टेशन जा रहे हैं, उन्हें भी टिकट दिखाने पर इससे छूट दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं और मरीजों को भी इस कर्फ्यू के दायरे में नहीं रखा गया है।

साथ ही नाईट कर्फ्यू के दौरान ट्रैफिक मूवमेंट पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी। वैक्सीन लगवाने जो जाना चाहते हैं उनको छूट होगी लेकिन इसके लिए ई-पास लेना होगा।

वहीं, राशन सहित किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास के जरिए आने-जाने की छूट होगी। मीडिया को भी ई-पास के जरिए ही मूवमेंट की इजाजत होगी।

दिल्ली में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 3548 नए मामले सामने आए थे। वहीं 15 और लोगों की मौत हो गई थी।

सूत्रों के हवाले से समवार को ही ये जानकारी भी सामने आई थी कि दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार हो रहा है। दिल्ली सरकार ने कल ही अपने कई अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए आरक्षित बेडों की संख्या बढ़ाने का एक आदेश जारी किया था।

बता दें कि दिल्ली में मृतक संख्या 11 हजार से अधिक हो गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था और कोरोना टीकाकरण के नियमों में ढील देने की मांग की थी। सीएम केजरीवाल ने दावा किया था कि अगर नियमों में ढील दिया जाए तो दिल्ली में सभी लोगों को तीन महीने में कोरोना का टीका दिया जा सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन