ओमीक्रोन का पता चलने के बाद मणिपुर में लगा रात का कर्फ्यू

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:40 IST2021-12-29T22:40:28+5:302021-12-29T22:40:28+5:30

Night curfew imposed in Manipur after Omicron was detected | ओमीक्रोन का पता चलने के बाद मणिपुर में लगा रात का कर्फ्यू

ओमीक्रोन का पता चलने के बाद मणिपुर में लगा रात का कर्फ्यू

इंफाल, 29 दिसंबर मणिपुर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पता चलने के बाद राज्य में बुधवार से 31 जनवरी, 2022 तक रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गयी है।

कुमार के आदेशानुसार रात्रिकालीन कर्फ्यू 29 दिसंबर से जनवरी के अंत तक रात्रि नौ बजे से सुबह चार बजे तक लागू रहेगा। कुमार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष भी हैं।

मणिपुर में 27 दिसंबर को ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया था जब तंजानिया से आए 48 वर्षीय एक व्यक्ति के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।

आदेश के तहत संगीत समारोहों, थबल चोंगबा (पारंपरिक मणिपुरी समूह नृत्य), दावतों और बड़ी संख्या में लोगों के एक एकत्र होने पर रोक लगा दी गयी है। आवश्यक सेवाओं को इससे छूट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Night curfew imposed in Manipur after Omicron was detected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे