लाइव न्यूज़ :

पंजाब के चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया

By भाषा | Updated: March 6, 2021 21:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह मार्च पंजाब के चार जिलों में हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के बाद शनिवार से रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया।

पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन और पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कोरोना वायरस हालात को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सभी आयुक्तों, जिला पुलिस प्रमुखों और सिविल सर्जनों के साथ बैठक की, जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया।

जिन जिलों में रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया है, उनमें जालंधर, एसबीएस नगर, होशियारपुर और कपूरथला शामिल हैं।

इस जिलों में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।

इससे पहले दिन में जालंधर के उपायुक्त घनश्याम ठोरी ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू शनिवार से लेकर अगले आदेश तक जारी रहेगा।

हालांकि इस दौरान 24 घंटे चलने वाले कारखानों में विभिन्न पालियों में काम करने वाले लोगों को कर्फ्यू में छूट मिलेगी। आपात स्थिति में कर्फ्यू में ढील रहेगी।

पंजाब में पिछले चार सप्ताह से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो