लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा व राजकोट में नाइट कर्फ्यू को 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया, जानें हर अपडेट

By अनुराग आनंद | Updated: March 31, 2021 08:36 IST

गुजरात में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए, 4 प्रमुख शहरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में रात्री कर्फ्यू को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।  

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं।कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण सरकार ने गत 16 मार्च को रात के कर्फ्यू के समय में दो घंटे की वृद्धि की थी।

नई दिल्ली: गुजरात सरकार ने प्रदेश के 4 प्रमुख शहरों में रात्री कर्फ्यू को और 15 दिन यानी 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए एक आधिकारिक ने कहा कि अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में लागू रात का कर्फ्यू अब 15 अप्रैल तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, सरकार ने जांच, संक्रमितों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने और उपचार एवं अन्य उपायों पर केंद्र के दिशानिर्देशों को लागू करने को भी 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। 

सरकार ने गत 16 मार्च को रात के कर्फ्यू के समय में दो घंटे की वृद्धि की थी-

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण सरकार ने गत 16 मार्च को रात के कर्फ्यू के समय में दो घंटे की वृद्धि की थी जो पिछले साल नवंबर से लागू है। स्थानीय अधिकारियों ने बाद में उस समय को एक और घंटे बढ़ाने का फैसला किया। 

नाइट कर्फ्यू को 15 दिन यानी 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है

रात का कर्फ्यू 31 मार्च तक लागू रहना था। लेकिन, स्थिति को देखते हुए इन शहरों में नाइट कर्फ्यू को 15 दिन यानी 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं।

गुजरात में 2,220 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं-

30 मार्च को गुजरात में 2,220 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं। इस तरह राज्य में नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3,05,338 हो गया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत हुई है, इस तरह प्रदेश में कुल 4510 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 

अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और लोगों की मौत

एक अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद में पांच लोगों की मौत, सूरत में चार, और वडोदरा में एक की मौत हुई। सूरत में 644 नए मामले सामने आए, इसके अलावा अहमदाबाद में 613, वडोदरा में 257, राजकोट 207 मामले सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरातअहमदाबादवडोदरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया