लाइव न्यूज़ :

‘ओमीक्रोन’ के खतरे के बीच गुजरात के आठ शहरों में रात्रि कर्फ्यू 10 दिसंबर तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 22:37 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 नवंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के सामने आने के मद्देनज़र गुजरात सरकार ने राज्य के आठ शहरों में रात का कर्फ्यू 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। रात्रि कर्फ्यू अब 10 दिसंबर तक लागू रहेगा।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आठ शहरों में एक नवंबर से देर रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लागू है। हालांकि, दिवाली और छठ पूजा तथा कोविड-19 के मामलों में कमी आने के चलते नवंबर में कर्फ्यू का वक्त दो घंटे घटा दिया गया था।

एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ शहरों में रात का कर्फ्यू 10 और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है और ये अब एक से 10 दिसंबर तक लागू रहेगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, इन शहरों में दुकान, सैलून रात 12 बजे तक खुल सकेंगे जबकि रेस्तरां को आधी रात तक खुले रहने की इजाजत है लेकिन वे 75 फीसदी क्षमता के साथ ही खुले रहेंगे। वहीं खाने की ‘होम डिलिवरी’ तथा खाना पैक करा के घर ले जाने (टेक अवे) की सेवा भी आधी रात तक जारी रहेगी।

इसमें बताया गया है कि पूरे राज्य में सिनेमा घर 100 फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकते हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, एक दूसरे से दूरी बनाने और मास्क लगाने के नियम का पालन किया जाना चाहिए।

अधिसूचना में बताया गया है कि दिसंबर के शुरुआती दस दिनों में 400 लोग शादी और धार्मिक या राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं और 100 लोग अंतिम संस्कार में जा सकते हैं।

वायरस के नए स्वरूप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया है कि यह स्वरूप ज्यादा संक्रामक है और इससे वैश्विक खतरा बहुत ज्यादा है।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 40 नए मामले आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले