लाइव न्यूज़ :

गुजरात के आठ प्रमुख शहरों में रात के कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:57 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 दिसंबर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ ही ओमीक्रोन की चिंताओं के बीच गुजरात सरकार ने शुक्रवार को आठ शहरों में रात के कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ा दी।

राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार कर्फ्यू देर रात एक बजे से सुबह पांच बजे के बजाय रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। कर्फ्यू का नया समय 25 दिसंबर से अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर और गांधीनगर में लागू होगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि इन आठ शहरों में दुकानों, रेस्तरां, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हेयर सैलून, ब्यूटी पार्लर सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को रात 11 बजे तक खुले रहने की अनुमति होगी।

इसमें कहा गया है कि महामारी के मद्देनजर लगाए गए अन्य प्रतिबंध 30 नवंबर, 2021 के आदेश के अनुसार लागू रहेंगे। गुजरात में हाल ही में कोविड के मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। करीब सात महीने बाद बृहस्पतिवार को एक ही दिन 100 से ज्यादा नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक ओमीक्रोन स्वरूप के 30 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा