ओडिशा के अधिकारी के व्हाट्सएप खाते में सेंधमारी में नाइजीरियाई नागरिक का हाथ होने का शक

By भाषा | Updated: November 17, 2021 20:24 IST2021-11-17T20:24:58+5:302021-11-17T20:24:58+5:30

Nigerian national suspected to be involved in burglary in Odisha official's WhatsApp account | ओडिशा के अधिकारी के व्हाट्सएप खाते में सेंधमारी में नाइजीरियाई नागरिक का हाथ होने का शक

ओडिशा के अधिकारी के व्हाट्सएप खाते में सेंधमारी में नाइजीरियाई नागरिक का हाथ होने का शक

भुवनेश्वर, 17 नवंबर ओडिशा पुलिस को राज्य संचालित 'ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर' (ओसीएसी) के सीईओ के व्हाट्सएप खाते को हैक करने में बेंगलुरु में रह रहे एक नाइजीरियाई नागरिक की कथित संलिप्तता का पता लगा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य पुलिस की अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजीव पांडा ने संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली में भी इसी तरह की साइबर धोखाधड़ी हुई थी और मुख्य आरोपी चिमेलम इमैनुएल अनिवेतालु (33) उर्फ​मॉरिस डेगरी को एक नवंबर को गिरफ्तार किया गया था जोकि नाइजीरिया का नागरिक है।

अधिकारी ने कहा कि उसका एक सहयोगी जोकि नाइजीरियाई नागरिक है, वह ओसीएसी के सीईओ मनोज कुमार पटनायक के व्हाट्सएप खाते को हैक करने में शामिल है।

उन्होंने कहा, ''यह व्यक्ति दिल्ली पुलिस की 'वांछित सूची' में भी शामिल है। हम आरोपी का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए अपने दिल्ली और बेंगलुरु समकक्षों के साथ समन्वय कर रहे हैं।''

कुछ दिनों पहले कथित तौर पर पटनायक के व्हाट्सएप खाते को हैक कर पटनायक के नाम पर रिश्तेदारों से पैसे की मांग की गई थी।

अधिकारी ने कहा कि पटनायक की संपर्क सूची में शामिल पांच लोगों से सात लाख रुपये ठगे गए जोकि धोखाधड़ी करने वालों के बैंक खातों में भेजे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nigerian national suspected to be involved in burglary in Odisha official's WhatsApp account

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे