लाइव न्यूज़ :

नाइजीरियाई नागरिक समेत दो मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 10, 2021 18:28 IST

Open in App

मुंबई, 10 जुलाई मुंबई पुलिस की मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने नाइजीरिया के एक व्यक्ति समेत दो लोगों को 37.5 लाख रुपये मूल्य के मेफेड्रोन रखने के मामले में नवी मुंबई से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर काम करते हुए एएनसी की घाटकोपर की इकाई ने शुक्रवार शाम गोवंडी में सायन-पनवेल राजमार्ग के आगरवाडी बस स्टॉप के निकट जाल बिछाकर फ्रांकिस अगस्टीन डीसूजा (29) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर एएनसी की टीम ने जुईनगर रेलवे स्टेशन के निकट एक और जाल बिछाकर नाइजीरिया के नागरिक रिचर्ड टोनी (39) को गिरफ्तार कर उसके पास से 205 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि ये दोनों मादक पदार्थ की कथित तस्करी, परिवहन और वितरण के काम में शामिल थे।

स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां