लाइव न्यूज़ :

क्रूज मादक पदार्थ मामले में एनसीबी ने नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 10, 2021 17:31 IST

Open in App

मुंबई, 10 अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने क्रूज पर हुई पार्टी में मादक पदार्थ के इस्तेमाल के मामले में रविवार को नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया। एनसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही एनसीबी ने अब तक इस मामले में सिने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत अब तक कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने नवीनतम गिरफ्तारी का विवरण देते हुए कहा कि एनसीबी की एक टीम ने शनिवार को उपनगर गोरेगांव में एक जाल बिछाया और ओकारो ओजामा को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसके पास से कोकीन मिली है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में किसी विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी का यह दूसरा मामला है।

इससे पहले भी एनसीबी ने मामले में एक नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी सभी आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में विदेशी संबंधों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि राकांपा नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने छापेमारी में शामिल जिन दो लोगों के "बाहरी" होने का दावा किया था, वे वास्तव में पूरे ऑपरेशन में शामिल नौ स्वतंत्र गवाहों में शामिल थे।

पूरे ऑपरेशन (क्रूज जहाज पर छापेमारी) में मनीष भानुशाली और के पी गोसावी समेत कुल नौ स्वतंत्र गवाह शामिल थे। अधिकारी ने कहा, ''एनसीबी दो अक्टूबर से पहले इन दोनों (भानुशाली और गोसावी) समेत किसी भी स्वतंत्र गवाह को नहीं जानता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं