मुंबई में नाइजीरिया का व्यक्ति 110 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2021 20:38 IST2021-12-25T20:38:29+5:302021-12-25T20:38:29+5:30

Nigerian man arrested with 110 grams of cocaine in Mumbai | मुंबई में नाइजीरिया का व्यक्ति 110 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार

मुंबई में नाइजीरिया का व्यक्ति 110 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार

मुंबई, 25 दिसंबर मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) द्वारा चलाए गए एक अभियान के दौरान नाइजीरिया का एक नागरिक 33 लाख रुपये मूल्य की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बोयेगा हबीब अबुबकर (47) को आजाद मैदान इकाई के एएनसी अधिकारियों ने मस्जिद बंदर इलाके से शुक्रवार शाम उस समय गिरफ्तार किया जब वह पुलिस के एक वाहन को देखकर भागने की कोशिश करने लगा और तलाशी में उसके पास से 100 ग्राम कोकीन बरामद हुई।

उसे स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के साथ-साथ विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nigerian man arrested with 110 grams of cocaine in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे