लाइव न्यूज़ :

नाइजीरियाई उच्चायोग ने मेघालय की जेलों में बंद अपने 12 नागरिकों को रिहा करने की मांग की

By भाषा | Updated: November 18, 2020 12:00 IST

Open in App

शिलांग,18 नवंबर नाइजीरिया उच्चायोग के एक प्रतिनिधि ने मेघालय के कारागार मंत्री ए एल हेक से मुलाकात करके बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार अपने 12 नागरिकों की रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधि बेट्रांड तोचुकवू इक्वूका ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए नाइजीरियाई छह माह की जेल अवधि पूरी करने के बाद भी मेघालय की अनेक जेलों में बंद हैं।

उन्होंने बताया कि छह-छह नाइजीरियाई नागरिक शिलांग और जोवई जिला कारागार में बंद हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा,‘‘ मार्च से अब तक आठ माह बीत चुके हैं और हमारे मित्र अब भी यहां जेलों में बंद हैं। हम मेघालय सरकार के अथवा विदेश मंत्रालय के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं।’’

बेंगलुरू में रह रहे छात्र नेता इक्वुका ने यहां कहा कि ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ने 13 फरवरी के अपने आदेश में कहा था कि नाइजीरियाई नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जाए। आदेश की प्रति मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को भेजी गई थी।

उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जेल महानिरीक्षक एम खाकरंग ने इस मामले में समग्र रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए