लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रेमडेसिविर की आपूर्ति का झांसा देकर ठगी करने के मामले में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई नाइजीरिया के 41 वर्षीय एक व्यक्ति को दक्षिणी दिल्ली के खानपुर इलाके में रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति करने का झांसा देकर लोगों से कथित धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी चियूकीम डेनियल पी ई को एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि इंजेक्शन के लिए अग्रिम भुगतान देने के बाद भी आरोपी ने उसकी आपूर्ति नहीं की।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसका एक परिचित कोविड-19 से पीड़ित था और तत्काल तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत थी और डॉक्टरों ने उसे इसकी व्यवस्था करने की सलाह दी थी। जब वह इसे खरीद पाने में विफल रहा तो सोशल मीडिया से मिले एक नंबर पर संपर्क किया। आरोपी प्रति इंजेक्शन 25,000 रुपये की दर से देने पर सहमत हुआ और इसके लिए अग्रिम 10,000 रुपये की मांग की और इसके भुगतान के बाद भी उसने इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं की।

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत बुधवार को मोहन गार्डन पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो