लाइव न्यूज़ :

आरबीआई के नाम पर 65 लाख की ठगी, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:50 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 12 अप्रैल व्यापारिक जहाज के एक अधिकारी को लगभग 65 लाख रुपये का ऑनलाइन चूना लगाने के आरोप में नाइजीरिया के 28 वर्षीय नागरिक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह ठगी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नाम पर विदेश से तोहफे के रूप में 15,000 ब्रिटीश पाउंड भेजने का झांसा देकर की गई थी।

राज्य साइबर सेल की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन से पकड़े गए आरोपी की पहचान संडे इजेह (28) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इजेह जिस कारोबारी वीजा पर भारत आया था उसकी मियाद वर्ष 2019 में ही खत्म हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अवैध प्रवास करते हुए कथित तौर पर ऑनलाइन ठगी का गिरोह चला रहा था।

उन्होंने बताया कि इजेह के गिरोह ने आरबीआई के नाम पर व्यापारिक जहाज के एक अधिकारी को ई-मेल किया जिसमें उसे विदेश से तोहफे के रूप में 15,000 ब्रितानी पाउंड भेजने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि यह अधिकारी इंदौर से ताल्लुक रखता है।

सिंह के मुताबिक ठग गिरोह ने विदेशी मुद्रा अंतरण पर बकाया आयकर तथा जुर्माने का झांसा देकर पीड़ित को आयकर विभाग और केंद्रीय वित्त मंत्रालय के नाम से फर्जी पत्र भेजे और इसके बाद कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में उससे लगभग 65 लाख रुपये जमा करा लिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, "हमें जांच में सुराग मिले हैं कि इजेह ने ठगी की बड़ी रकम अमेरिका में रह रहे अपने कुछ साथियों को ऑनलाइन माध्यमों से भेजी है।"

सिंह ने बताया कि इजेह के गिरोह के दो सदस्यों को इंदौर और सीहोर से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं