Nigeria, Brazil and Guyana: 17 साल में किसी भारतीय पीएम का पहला नाइजीरिया दौरा?, 16-21 नवंबर को नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना जाएंगे पीएम मोदी, देखें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 12, 2024 21:26 IST2024-11-12T21:25:56+5:302024-11-12T21:26:53+5:30

Nigeria, Brazil and Guyana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 18-19 नवंबर तक ब्राजील की यात्रा करेंगे।

Nigeria, Brazil and Guyana pm Narendra Modi embark 3-nation tour November 16 -21 visit Nigeria first, followed by trips to Brazil and Guyana | Nigeria, Brazil and Guyana: 17 साल में किसी भारतीय पीएम का पहला नाइजीरिया दौरा?, 16-21 नवंबर को नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना जाएंगे पीएम मोदी, देखें शेयडूल

file photo

Highlightsप्रधानमंत्री मोदी 19-21 नवंबर तक गुयाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यहां की यह पहली यात्रा होगी। पीएम मोदी दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे।

Nigeria, Brazil and Guyana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह से तीन देशों नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा 16 नवंबर को शुरू होगी और 21 नवंबर को समाप्त होगी। वह पहले नाइजीरिया का दौरा करेंगे, उसके बाद ब्राजील और गुयाना की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को नाइजीरिया की यात्रा पर जाएंगे, इस अफ्रीकी देश का गत 17 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी 19-21 नवंबर तक गुयाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।

किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यहां की यह पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 18-19 नवंबर तक ब्राजील की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी की नाइजीरिया यात्रा के बारे में नाइजीरिया की अपनी दो दिवसीय यात्रा (16-17 नवंबर) के दौरान पीएम मोदी दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे।

द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए आगे के तरीकों पर चर्चा करेंगे। वह नाइजीरिया में भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत और नाइजीरिया ने 2007 से बढ़ते आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग के साथ एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी साझा की है।प्रधानमंत्री मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भारत का रुख रखेंगे।

नई दिल्ली घोषणापत्र के परिणामों पर बल देंगे। पीएम मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वह शिखर सम्मेलन से इतर कई नेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे। 2023 में राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने भारत का दौरा किया था। इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि थे।

Web Title: Nigeria, Brazil and Guyana pm Narendra Modi embark 3-nation tour November 16 -21 visit Nigeria first, followed by trips to Brazil and Guyana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे