लाइव न्यूज़ :

भतीजे की लाठियों से पीटकर हत्‍या, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: November 15, 2020 18:31 IST

Open in App

महोबा, 15 नवंबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के अंडवारा गांव में रविवार को ज़मीनी विवाद में एक व्यक्ति ने लाठियों से पीटकर अपने भतीजे की कथित रूप से हत्या कर दी और छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया, "अंडवारा गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ज़मीनी बंटवारे के विवाद में करोड़ी और उसके पक्ष के लोगों ने लाठियों से पीटकर भतीजे नरेंद्र (22) की हत्या कर दी और उसके पिता निरपत (45) को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।"

उन्होंने बताया, "गंभीर रूप से घायल निरपत को बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।"

गौतम ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया, "दोनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा काफी पहले हो चुका था, लेकिन कम-ज्यादा को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और इसी दौरान करोड़ी पक्ष के लोगों ने निरपत और उसके बेटे के ऊपर लाठियों से हमला कर दिया।"

अधिकारी ने बताया, "घटना के बाद करोड़ी पक्ष के मुख्य आरोपी घरों में ताला बंद कर फरार हो गए हैं, कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। मृतक नरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू