लाइव न्यूज़ :

अगवा किए गए सिख निदान सिंह बचाकर लाए गए, विदेश मंत्रालय की मदद से अफगानिस्तान से 11 सिख और हिंदू भारत लौटे

By भाषा | Updated: July 26, 2020 21:43 IST

विदेश मंत्रालय की मदद से अफगानिस्तान में अगवा किए गए निदान सिंह सहित 11 सिख और हिंदू भारत पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में सिख समुदाय के एक नेता समेत अल्पसंख्यक समुदाय के 11 सदस्य रविवार को भारत पहुंचे।भारत ने उन्हें वीजा उपलब्ध कराया और उनकी यात्रा का इंतजाम किया।

नई दिल्ली।अफगानिस्तान में सिख समुदाय के एक नेता समेत अल्पसंख्यक समुदाय के 11 सदस्य रविवार को यहां पहुंचे। भारत ने उन्हें वीजा उपलब्ध कराया और उनकी यात्रा का इंतजाम किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि रविवार को दिल्ली पहुंचने वालों में निदान सिंह सचदेवा भी शामिल हैं। उनका अफगानिस्तान में अपहरण कर लिया गया था और 18 जुलाई को उन्हें रिहा किया गया। अफगानिस्तान में सिख समुदाय के नेता सचदेवा का पिछले महीने पक्तिया प्रांत में अपहरण कर लिया गया था।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा,” अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक सिख और हिंदू समुदाय के 11 सदस्य आज भारत पहुंचे।” इसमें कहा गया कि भारत ने उन्हें उचित वीजा दिया और उनकी भारत यात्रा का इंतजाम भी किया। मंत्रालय ने कहा, ”इन परिवारों की सुरक्षित वापसी के लिये हम अफगानिस्तान सरकार द्वारा किये गए सहयोग की सराहना करते हैं।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव से पिछले हफ्ते जब पूछा गया था कि अफगानिस्तान से वापस आने के इच्छुक सिख और हिंदुओं की वापसी के लिये क्या कोई व्यवस्था और उन्हें नागरिकता देने की योजना है, तो उन्होंने कहा था,” अफगानिस्तान में हाल में हिंदू और सिख समुदाय के लोगों पर हमले बढ़े हैं और यह हमले आतंकवादियों द्वारा उनके बाहरी सहायकों के कहने पर किये जा रहे हैं।”

उन्होंने अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा था,”हमें इन समुदाय के सदस्यों से अनुरोध मिल रहा है। वे भारत आना चाहते हैं, यहां बसना चाहते हैं और कोविड-19 के बावजूद हम उनके अनुरोध पर काम कर रहे हैं।”

 

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल