लाइव न्यूज़ :

एनआईए मुर्शिदाबाद बम विस्फोट मामले की जांच करेगी, राज्य के मंत्री हुए थे घायल

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक रेलवे स्टेशन पर हाल में हुए बम विस्फोट मामले की जांच के लिए मंगलवार को एक मामला दर्ज किया। उस घटना में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन सहित 22 लोग घायल हो गए थे।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के अजीमगंज जीआरपी थाने में भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक सामग्री अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। एक चश्मदीद के बयान के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना 17 फरवरी को निमतिता रेलवे स्टेशन पर हुई थी, जिसमें 22 लोग घायल हो गए थे।

पश्चिम बंगाल सीआईडी इस मामले की जांच कर रही है और इस संबंध में एक बांग्लादेशी नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के सिलसिले में सीआईडी ने पड़ोसी राज्यों में विभिन्न स्थानों पर छापे भी मारे हैं।

मंत्री और अन्य घायलों का अभी शहर के एक राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया