लाइव न्यूज़ :

हिरासत में लिए गए श्रीलंकाई नागरिकों के मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम रामेश्वरम पहुंची

By भाषा | Updated: September 19, 2021 18:28 IST

Open in App

रामनाथपुरम (तमिलनाडु), 19 सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे 38 श्रीलंकाई नागरिकों को जून में हिरासत में लिए जाने सबंधी मामले की जांच के लिए रविवार को तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिला स्थित रामेश्वरम के गांवों में पहुंची।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंकाई नागरिकों को कर्नाटक के मंगलोर में राज्य पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई इन लोगों द्वारा अवैध रूप से तमिलनाडु के रास्ते देश में दाखिल होने पर की गई थी और मामले की जांच बाद में एनआईए को सौंप दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने मराइक्कायरापत्तनम, वेदलाई और सीनियाप्पदराहा तटीय बस्तियों में श्रीलंकाई नागरिकों को आश्रय देने के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े सवाल भी किए।

जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए श्रीलंकाई नागरिकों ने 17 मार्च को अपना देश छोड़ा था और कनाडा में नौकरी दिलाने के वादे पर दलाल को श्रीलंका में छह से 10 लाख रुपये का भुगतान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे