लाइव न्यूज़ :

अंबानी के घर के पास विस्फोटक से भरी कार मिलने के मामले में एनआईए टीम अपराध शाखा के प्रमुख से मिली

By भाषा | Updated: March 9, 2021 23:21 IST

Open in App

मुंबई, नौ मार्च मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास से विस्फोटकों से भरी कार मिलने की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय अभिकरण एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ने मंगलवार को यहां मुंबई अपराध शाखा के प्रमुख से मुलाकात की।

एनआईए ने सोमवार को कहा था कि उसने मामले की जांच को अपने हाथ में ले लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी की टीम ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भराम्बे से मुलाकात की और अब तक की गई तहकीकात पर चर्चा की।

यहां अंबानी के घर के पास 25 फरवरी से एक स्कॉर्पियो कार मिली थी जिसमें जिलेटिन की छड़ें थीं। इसके बाद अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की। एनआईए ने भी उसी दिन सामांतर जांच शुरू कर दी थी।

यह कार ठाणे के रहने वाले ऑटो मोबाइल कारोबारी मनसुख हिरेन के पास से चोरी की गई थी। हिरेन ने कहा था कि उन्होंने इस बाबत पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी। मगर पांच मार्च को हिरेन का शव मिलने से रहस्य और गहरा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं