लाइव न्यूज़ :

एनआईए की विशेष अदालत ने बस जलाने के मामले में व्यक्ति को छह वर्ष की सजा सुनायी

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:07 IST

Open in App

एर्णाकुलम, 20 जुलाई केरल के एर्णाकुलम की एक विशेष एनआईए अदालत ने कलामास्सेरी में बस जलाने के मामले में एक व्यक्ति को छह साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और उस पर 1,60,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रमुख जांच एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि एर्णाकुलम निवासी के ए अनूप 2005 में अपराध करने के बाद देश छोड़कर भाग गया था और उसे अप्रैल 2016 में गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि मामला मूल रूप से सितंबर 2005 में एर्णाकुलम और सलेम के बीच चलने वाली तमिलनाडु सरकार की बस को टी नजीर और अन्य द्वारा अपहृत करने और आग लगाने के मामले में एर्णाकुलम के कलामास्सेरी पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। इन लोगों ने ऐसा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के चेयरमैन अब्दुल नासिर मदनी की रिहाई की मांग को लेकर किया था जो उस समय कोयंबटूर जेल में बंद था।

एनआईए ने मामला 2010 में दर्ज किया था और अनूप सहित 13 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पीडीपीपी अधिनियम और यूए(पी) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपपत्र दायर किया।

अधिकारी ने कहा कि एर्णाकुलम में एनआईए की विशेष अदालत ने सोमवार को अनूप को अलग-अलग अवधि की जेल की सजा सुनाई जो एक साथ चलेगी। उन्होंने कहा कि उसे कुल छह साल की जेल की सजा सुनायी गई और मामले में 1,60,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया