लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने सचिन वाजे के नाम पंजीकृत महंगी कार जब्त की

By भाषा | Updated: March 30, 2021 17:24 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई के गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के नाम पंजीकृत एक महंगी कार मंगलवार को नवी मुंबई से जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांच टीम पिछले कई दिनों से एक मित्सुबिशी आउटलैंडर एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की तलाश कर रही थी।

एनआईए उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर पिछले महीने एक वाहन (स्कॉर्पियो) खड़ा पाये जाने और इसके बाद वाहन के कथित मालिक मनसुख हिरन के मृत पाये जाने से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। अंबानी के आवास के बाहर खड़े वाहन में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि एक सूचना मिलने पर एनआईए अधिकारियों की एक टीम नवी मुंबई के कामोठ इलाके में गई और एक एसयूवी बरामद की, जो सेक्टर- 7 में एक हाउसिंग सोसाइटी के बाहर खड़ी थी।

उन्होंने बताया कि कार की नंबर प्लेट से प्रदर्शित होता है कि यह एपीआई सचिन वाजे के नाम पंजीकृत है।

एनआईए को संदेह है कि एसयूवी को एक पुलिस अधिकारी ले कर आए होंगे, जो वाजे के सहकर्मी हैं।

इससे पहले, एनआईए ने कम से कम आठ महंगी कारें जब्त की हैं, जिनका वाजे ने कथित तौर पर इस्तेमाल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे