लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने यूरेनियम जब्ती के बारे में मुंबई एटीएस से जानकारी मांगी

By भाषा | Updated: May 7, 2021 17:49 IST

Open in App

मुंबई, सात मई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने करीब 21.30 करोड़ रुपये मूल्य के सात किलोग्राम से अधिक यूरेनियम की जब्ती के बारे में महाराष्ट्र एटीएस से विस्तृत जानकारी मांगी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह बताया।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की नागपाड़ा इकाई ने बुधवार रात दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 7.100 किलोग्राम यूरेनियम जब्त किया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान यह पता चला कि अत्यधिक-रेडियोधर्मी पदार्थ की शुद्धता 90 प्रतिशत से अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि एटीएस यूरेनियम के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि यह एक संवेदनशील मामला है, इसलिए एनआईए ने यूरेनियम जब्ती के बारे में एटीएस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।’’

अधिकारी ने बताया कि तदनुसार, एटीएस ने शुक्रवार को प्राथमिकी की एक प्रति एनआईए अधिकारियों को दी और मामले से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी भी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि एनआईए भी मामले की जांच शुरू कर रही है या नहीं।

एक अन्य अधिकारी ने पहले कहा था कि जब्त यूरेनियम को विश्लेषण के लिए ट्रॉम्बे स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) भेजा गया था और अनुसंधान केंद्र से प्राप्त रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि पदार्थ प्राकृतिक यूरेनियम है, जो ‘‘अत्यधिक रेडियोधर्मी और मानव जीवन के लिए खतरनाक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण