लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने भाकपा (माओवादी) के कैडर को हथियार आपूर्ति मामले में तलाशी ली

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में भाकपा (माओवादी) के कैडर को हथियार और कारतूसों की आपूर्ति के मामले में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 12 जगहों पर बुधवार को तलाशी ली।

एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि झारखंड के धनबाद, सरायकेला खरसवां और रांची में; बिहार के पटना, छपरा और गया में; उत्तर प्रदेश के चंदौली में तथा पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में तलाशी की गयी।

अधिकारी ने कहा कि मामला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के आयुधगृहों से हथियारों और गोला-बारूद की चोरी और उन्हें झारखंड में भाकपा (माओवादी) के आला नेताओं तथा अन्य आतंकवादी गिरोहों को आपूर्ति से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि रांची में नवंबर में मामला दर्ज किया गया था और एनआईए ने नौ दिसंबर को जांच संभाली थी।

अधिकारी के अनुसार तलाशी के दौरान 1,46,000 रुपये की बेहिसाब नकदी; लैपटॉप, सेलफोन, कम्प्यूटर और डिजिटल स्टोरेज उपकरणों जैसे डिजिटल उपकरण; आपत्तिजनक दस्तावेज; चोरी के हथियारों के डिब्बे और अन्य सामग्री जब्त की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग