लाइव न्यूज़ :

NIA ने आईएसआईएस से जुडे मामलों में तमिलनाडु, कर्नाटक में 25 स्थानों की तलाशी ली

By भाषा | Updated: February 25, 2020 05:50 IST

कर्नाटक में एनआईए ने आईएसआईएस अल हिंद मॉड्यूल के मामले की छानबीन के संबंध में बेंगलुरू और कोलार में 15 स्थानों की तलाशी ली । जांच के दौरान नौ मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, एक लैपटॉप आदि सामग्री जब्त की गयी। भाषा आशीष उमा उमा

Open in App
ठळक मुद्देNIA ने आईएसआईएस से जुड़े तीन मामलों में तमिलनाडु और कर्नाटक में कई स्थानों पर तलाशी ली । आरोपियों के घरों से चार लैपटॉप, एक टैबलेट, दो मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किए गए।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े तीन मामलों में सोमवार को तमिलनाडु और कर्नाटक में कई स्थानों पर तलाशी ली । एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि तमिलनाडु में चेन्नई, कांचीपुरम और तूत्तुकुडी में एक-एक, सेलम में तीन, कुड्डालोर में चार स्थानों सहित कुल 10 जगहों पर छापेमारी की ।

प्रवक्ता ने बताया कि 10 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के संबंधित प्रावधानों, गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून और हथियार कानून के तहत इस साल जनवरी में एनआईए ने पहला मामला दर्ज किया था । आरोपियों के घरों की तलाशी लिए जाने के दौरान 16 सिम कार्ड्स और दो इंटरनेट डोंगल के अलावा कई दस्तावेज और किताबें बरामद की गयी ।

दूसरा मामला, आईपीसी के संबंधित प्रावधानों, हथियार कानून और यू ए (पी) कानून के तहत इस साल जनवरी में एनआईए द्वारा दर्ज आईएसआईएस ख्वाजा मोइद्दीन मॉड्यूल है । आरोपियों के घरों से चार लैपटॉप, एक टैबलेट, दो मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किए गए।

कर्नाटक में एनआईए ने आईएसआईएस अल हिंद मॉड्यूल के मामले की छानबीन के संबंध में बेंगलुरू और कोलार में 15 स्थानों की तलाशी ली । जांच के दौरान नौ मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, एक लैपटॉप आदि सामग्री जब्त की गयी। भाषा आशीष उमा उमा

टॅग्स :एनआईएआईएसआईएसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं