लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने आईएस की विचारधारा के समर्थन संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट मामले में तमिलनाडु में छापेमारी की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:09 IST

Open in App

चेन्नई, 16 मई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) और कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर की विचारधारा के समर्थन में फेसबुक पर एक चरमपंथी द्वारा पोस्ट किए जाने के मामले में रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में चार स्थानों पर छापेमारी की।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि मामला मदुरै निवासी मोहम्मद इकबाल द्वारा फेसबुक पर कुछ आपत्तजिनक पोस्ट किए जाने से जुड़ा है।

इकबाल को पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि चरमपंथी इकबाल ने सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट किए थे, जिनमें आतंकी संगठन आईएस और कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर की विचाराधारा का समर्थन किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि फेसबुक पेज ‘ठूंगा विझिगल रेंडु इज इन काजीमर स्ट्रीट’ पर इकबाल ने एक खास समुदाय के खिलाफ पोस्ट लिखे थे और ये पोस्ट विभिन्न समुदायों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से लिखे गए थे।

उन्होंने बताया कि मदुरै जिले में काजीमर स्ट्रीट, के पुडूर, पेठनियापुरम और महबूब पलायम में छापेमारी की गई।

अधिकारी ने जानकारी दी कि छापों के दौरान लैपटॉप, हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन, मेमरी कार्ड, सिम, पेन ड्राइव सहित 16 डिजिटल उपकरण और अनेक आपत्तिजनक पुस्तकें/पर्चे/दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान