लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने मेरठ में छापा मारा, हथियार तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 00:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार तस्कर जबरन वसूली के एक मामले में संलिप्त था जिसमें एक खालिस्तानी आतंकवादी का भी नाम सामने आया है।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने मोहम्मद आसिफ अली (32) को गिरफ्तार कर उसके परिसर की तलाशी ली।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि यह मामला पंजाब पुलिस को मिली सूचना से जुड़ा हुआ है। पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि अरशदीप सिंह और रमनदीप सिंह (दोनों फिलहाल विदेश में हैं) ने एक गिरोह बनाया है और पंजाब के उद्योगपतियों को धमकी देकर पैसे वसूल रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए अब इस मामले की जांच कर रहा है और शनिवार को मेरठ में तलाशी अभियान के दौरान दो देशी पिस्तौल, 10 कारतूस, एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड बरामद किया गया है।

इसके बाद एनआईए ने हथियार तस्कर अली को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि गगनदीप नामक व्यक्ति अली से हथियार खरीदता था और उन्हें कमलजीत शर्मा और उसके सहयोगियों को मुहैया कराता था। इस सिलसिले में कमलजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में होता था।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने इस मामले से जुड़े एक अन्य हथियार तस्कर परमजीत सिंह के मेरठ स्थित परिसर की भी तलाशी ली। वहां से नौ लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर