लाइव न्यूज़ :

ISIS मॉड्यूल मामला: गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट ने 12 दिन की रिमांड पर भेजा

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 27, 2018 15:57 IST

दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी आरोपियों को 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि एनआईए ने कोर्ट से 15 दिन की हिरासत में दिये जाने का अनुरोध किया। वहीं, कोर्ट ने पांच आरोपियों को परिवार के सदस्यों और माता-पिता को अदालत के अंदर मिलने की अनुमति दे दी है।

Open in App

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 17 ठिकानों पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े माड्यूल हरकत-उल-हर्ब-इस्लाम की धरपकड़ के लिए छापेमारी की थी, जिसमें उसने दस लोगों को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार (27 दिसंबर) को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। 

दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी आरोपियों को 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि एनआईए ने कोर्ट से 15 दिन की हिरासत में दिये जाने का अनुरोध किया। वहीं, कोर्ट ने पांच आरोपियों को परिवार के सदस्यों और माता-पिता को अदालत के अंदर मिलने की अनुमति दे दी है।

इन आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच और ढके हुए चेहरों के साथ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय पांडे की अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने मामले में बंद कमरे में सुनवाई का आदेश दिया।आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर राजनीतिक हस्तियों और दिल्ली में सरकारी प्रतिष्ठानों सहित उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में हमले की साजिश रचने का आरोप है। 

मामले में गिरफ्तार किये गये लोगों में मुफ्ती मोहम्मद सुहैल उर्फ हजरत (29), अनास युनूस (24), राशिद जफर रक उर्फ जफर (23), सईद उर्फ सैयद (28), सईद का भाई रईस अहमद, जुबैर मलिक (20), जुबैर का भाई जैद (22), साकिब इफ्तेकार (26), मोहम्मद इरशाद और मोहम्मद आजम (35) शामिल हैं।

एनआईए ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते के समन्वय से जाफराबाद के छह स्थानों, दिल्ली के सीलमपुर और उत्तर प्रदेश के 11 स्थानों- अमरोहा में छह, लखनऊ में दो, हापुड़ में दो और मेरठ में दो स्थानों पर छापे की कार्रवाई के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया था।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोहों से पहले ये छापेमारियां की गई हैं, जिसमें अमरोहा के एक ‘मुफ्ती’ को भी गिरफ्तार किया गया है। एनआईए के अनुसार, छापेमारी के दौरान देशी रॉकेट लांचर, आत्मघाती जैकेट का सामान और टाइम बम बनाने में प्रयुक्त होने वाली 112 अलार्म घड़ियां मिली हैं।

एनआईए ने बुधवार को बताया था कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कथित मास्टर माइंड 29 वर्षीय मुफ्ती मोहम्मद सुहैल भी शामिल है। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है। इसके अलावा नोएडा के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला इंजीनियरिंग का छात्र, दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के तीसरे वर्ष का छात्र और दो वेल्डर भी गिरफ्तार किए गए हैं।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :एनआईएदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां