लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने आतंकवादी संगठन जूंद अल अक्सा को लेकर केरल में छापे मारे

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जूंद अल अक्सा के कथित सदस्यों के खिलाफ अपनी जांच के सिलसिले में केरल में सात स्थानों पर मंगलवार को छापेमारी की। इस आतंकी संगठन के युद्धप्रभावित सीरिया में सक्रिय होने का संदेह है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि केरल के त्रिशूर और कोझिकोड जिलों में मोहम्मद फाज, मोहम्मद इहतिशाम, अब्दुल समीह, रईस रेहिमान, नबील मोहम्मद, मोहम्मद शाहीन और मोहम्मद अमीर के मकानों की तलाशी की गयी।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने जनवरी, 2019 में स्वत: ही संज्ञान लेते हुए छह आरोपियों--एर्नाकुलम के हाशिर मोहम्मद, मलप्पुरम के सिधिकुल अकबर, कन्नून के मुहम्मद इरफान, कोझिकोड के सुल्तान अब्दुल्ला, त्रिशूर के फायेज फारूक और कर्नाटक के शिमोगा के ताहा मोहम्मद के खिलाफ भादंसं और यूएपीए कानूनों की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

एनआईए अधिकारी के अनुसार इन लोगों ने 2013 से कतर में रहने के बाद साचिश रची, सीरिया की यात्रा की या उसकी तैयारी की तथा वे जूंद अल अक्सा या जभात अल नुसरा से जुड़े।

अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद फाज, मोहम्मद इहतिशाम, अब्दुल समीह, रईस रेहिमान, नबील मोहम्मद, मोहम्मद शाहीन और मोहम्मद अमीर 2019 के प्रारंभ तक कतर में रहने के दौरान आरोपी सिधिकुल अकबर के संपर्क में थे और उन्होंने सीरिया में भगोड़ों को धन प्रदान किया था।

अधिकारी के अनुसार तलाशी के दौरान नौ मोबाइल फोन, 15 सिमकार्ड, एक आईपैड, छह लैपटॉप, तीन मेमोरी कार्ड और विभिन्न दस्तावेज बरामद किये गये। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित