लाइव न्यूज़ :

रेलवे स्टेशन विस्फोट मामले में एनआईए ने पश्चिम बंगाल, झारखंड में छापेमारी की

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च एनआईए ने नीमतीता रेलवे स्टेशन पर हुए बम विस्फोट के सिलसिले में पश्चिम बंगाल और झारखंड में तीन स्थानों पर छापेमारी की। विस्फोट में बंगाल के एक मंत्री सहित 27 लोग घायल हुए थे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।

एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बियोन एसके और मोहम्मुद्दीन एसके के परिसरों तथा झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में शाहीदुल इस्लाम के परिसरों पर बुधवार को छापेमारी की गई।

अधिकारी ने बताया कि कई आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए गए हैं।

मामला शुरू में मुर्शिदाबाद में भादंसं और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किया गया।

नीमतीता रेलवे स्टेशन पर हुए बम विस्फोट में 27 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें पश्चिम बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन भी शामिल थे।

एनआईए ने दो मार्च को मामले की जांच अपने हाथ में ली और इसमें अवैध गतिविधियां (निवारण) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ीं।

अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह