लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के आतंकवाद वित्तपोषण के मामले में सात जिलों में एनआईए की छापेमारी

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:58 IST

Open in App

श्रीनगर/जम्मू, 27 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को जमात-ए-इस्लामी के आतंकवाद वित्तपोषण के मामले में जम्मू कश्मीर के सात जिलों में 17 स्थानों पर तलाशी ली। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम, गांदेरबल, बांदीपोरा और बडगाम जिलों तथा जम्मू के किश्तवाड़ तथा जम्मू जिलों में छापे मारे गये।

एजेंसी ने कहा, ‘‘आज की तलाशी में जमात-ए-इस्लामी के पदाधिकारियों तथा सदस्यों के परिसर शामिल हैं और संदिग्धों के परिसरों से अनेक अभियोजन योग्य दस्तावेज तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गये।’’

इससे पहले एनआईए ने आठ और नौ अगस्त को छापों के दौरान कश्मीर के 10 जिलों तथा जम्मू के चार जिलों में 61 स्थानों पर तलाशी ली थी।

केंद्र ने फरवरी 2019 में जमात पर आतंकवाद रोधी कानूनों के तहत इस आधार पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया था कि यह आतंकवादी संगठनों के साथ करीबी संपर्क में था और उसके द्वारा पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य में अलगाववादी आंदोलन को बढ़ने की आशंका थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर उच्चस्तरीय बैठक के बाद गृह मंत्रालय ने विधिविरुद्ध क्रियाकलाप रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत समूह पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू